




(14 अप्रेल 2018 को प्रात: 8:11 मिनट पर सूर्य का मेष राशि में प्रवेश वृष लग्न में होगा। 18 अप्रेल से शनि वक्री होगा व 2 मई से मंगल मकर राशि में प्रवेश करेगा। अत: उक्त ग्रहयोगानुसार ज्योतिषीय दृष्टि से निम्न फल प्रतीत होता है।)
-भारत का विश्व के पटल पर मान-सम्मान एवं वर्चस्व बढ़ेगा तथा विदेश नीति में सफलता मिलेगी एवं विदेशों से नये आर्थिक समझौते होंगे।
-बाजार में तेजी की चाल होगी तथा आर्थिक सुधार कार्यक्रमों का असर दिखाई देने लगेगा। बैंकों के नये आर्थिक घोटाले उजागर होंगे।
-गर्मी का प्रकोप अपनी पराकाष्ठा पर होगा तथा मौसम पल्टा मारेगा जिससे आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, भूकंप के झटके तथा भूस्खलन का योग। अप्रत्याशित आगजनी की घटनाओं से जन-धन की हानि होगी।
-अंतरिक्ष में अप्रत्याशित घटना के योग, दूरसंचार उपग्रहों से सम्पर्क होने में बाधा उत्पन्न होगी।
-आर.बी.आई., चुनाव आयोग तथा न्यायालय के लिए समय चुनौती भरा।
-सत्ता पक्ष को अपने ही लोगों के विरोध से जूझना पड़ेगा तथा विपक्षी एकता के प्रयास को झटका लगेगा।
-देश की बड़ी सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक हस्तियों के लिए विशेष नुकसानदायक है।
-देश में होने वाले चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे।
-पड़ौसी देशों की कुचालों से देश में आतंकवादी हमलों का योग
-मेष, कर्क, कन्या तथा वृश्चिक राशि वालों के लिए शारीरिक, आर्थिक, मानसिक एवं अनावश्यक परेशानियों के योग।
-शेष राशिवालों के लिए यह समय मंगलकारी है। -पं. गिरवर प्रसाद बिस्सा, ज्योतिषाचार्य, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, बीकानेर, ९४१३४८११९६





