Saturday, May 16, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में प्री-मानसून, आज 29 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

राजस्‍थान में प्री-मानसून, आज 29 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 29 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, आज अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सीरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, अरब सागर से नमी मिलने के कारण 5 जून को कोटा, जयपुर, भरतपुर के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चल सकती है।

इसी तरह 6 जून से पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने और तापमान में 3-5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर मध्य वायुमंडलीय स्तर पर परिसंचरण तंत्र के रूप में सक्रिय है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!