Hometrendingआरएएस परीक्षा-2023 : विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने का...

आरएएस परीक्षा-2023 : विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने का अंतिम अवसर

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी) परीक्षा-2023 के अन्तर्गत विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा अंतर्गत आयोजित मुख्य परीक्षा के गत 2 जनवरी को जारी परिणाम के क्रम में 25 अप्रेल एवं 27 मई को जारी परिणामों में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई से 1 जून तक ऑनलाईन विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम भरे जाने का अवसर प्रदान किया गया था। उक्त देय अवसर के तहत ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को पुनः एक अंतिम अवसर आगामी 4 से 5 जून  तक प्रदान किया जा रहा है। अतः जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक ऑनलाईन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम नहीं भरा है, ऐसे अभ्यर्थी समयान्तर्गत ऑनलाईन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात ऑनलाईन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने हेतु अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। उक्त संबंध में शेष शर्तें यथावत रहेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular