









बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ (रजि.), बीकानेर के चुनाव विभिन्न पदों-अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष तथा 6 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव जिला उद्योग संघ, रानी बाजार में सम्पन्न किये जायेंगे।
चुनाव अधिकारी अनन्तवीर जैन के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के अन्तर्गत 26 मई, 2026 से 28 मई, 2026 को सायं 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे। नाम वापसी दिनांक 29 मई, 2026 तक लिये जा सकेंगे। तद्नुसार उम्मीदवारों की अन्तिम सूची जिला उद्योग संघ, रानी बाजार, बीकानेर में सायं 4.30 बजे चस्पा कर दी जायेगी। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान दिनांक 31 मई, 2026 को सवेरे 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जायेगा। तत्पश्चात चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे।


