Hometrendingवैश्विक मंच पर 'ईको भारत' ने लहराया तिरंगा : सीसाइड स्टार्टअप समिट...

वैश्विक मंच पर ‘ईको भारत’ ने लहराया तिरंगा : सीसाइड स्टार्टअप समिट 2026 में दुनिया के टॉप 10 फाइनलिस्ट्स में ‘मोस्ट इनोवेटिव स्टार्टअप’ के रूप में हुआ चयन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com वैश्विक इनोवेशन और स्मार्ट मोबिलिटी के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए, भारतीय टेक पहल ‘ईको भारत’ (Eco Bharat) ने आर्मेनिया में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सीसाइड स्टार्टअप समिट 2026’ (Seaside Startup Summit Armenia) के फाइनल में जगह बनाते हुए विश्व के टॉप 10 फाइनलिस्ट्स में 2026 के ‘मोस्ट इनोवेटिव स्टार्टअप’ के रूप में अपना स्थान दर्ज किया है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर शान से भारत का तिरंगा लहराया है। ​बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने वाले ‘ईको भारत’ का आज दुनिया भर में नाम गूंज रहा है। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने और देश के अलग-अलग प्रतिष्ठित मंचों से तारीफ बटोरने के बाद, अब इस स्वदेशी स्टार्टअप ने वैश्विक पटल पर अपनी उपयोगिता साबित की है।

​इस अंतरराष्ट्रीय समिट में 72 देशों के 1,000 से अधिक चुनिंदा स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया था। भारत की ओर से भी कई उभरते और इनोवेटिव स्टार्टअप्स ने इस समिट में हिस्सा लिया, जिनमें सोलज़ेन सॉफ्टवेयर (Solzen Software), ट्रेवोरोस फिनटेक (Trevoros Fintech), सेटलेक्स सर्विसेज (Cettlx Services), काइट (Kite), स्टूडेंट्स वॉयस (Student’s Voice), द बेसिक साइको (The Basic Psycho), सिंबॉक्स (Cimboxe), येलो मैट्रिक्स (Yellow Matrix), ऑग्मेन (Augmen), नियरबक्स (Nearbux), स्वस्थ स्मृति (Swasth Smruti) और पिकपूल (Pickpool) शामिल रहे।

​यह अत्यंत गर्व की बात है कि इतने बड़े वैश्विक आयोजन और इतने सारे प्रतिभाशाली भारतीय स्टार्टअप्स की भागीदारी के बीच, ‘ईको भारत’ iStart राजस्थान की ओर से चुना गया एकमात्र स्टार्टअप रहा। वहीं, विश्व के सर्वश्रेष्ठ 10 स्टार्टअप्स के फाइनल में जगह बनाने वाले पूरे भारत से केवल 2 स्टार्टअप्स में से एक बनकर ईको भारत ने मोस्ट इनोवेटिव स्टार्टअप के रूप में वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।

​समिट का एक प्रमुख आकर्षण वह पल रहा जब ‘वर्ल्ड मेंटर स्टेज’ (World Mentor Stage) पर ईको भारत की विशेष रूप से सराहना की गई। अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और वैश्विक मेंटर्स ने खुले मंच से ईको भारत की अत्याधुनिक क्यूआर (QR) कोड और आरएफआईडी (RFID) इमरजेंसी रिस्पॉन्स तकनीक की प्रशंसा की और मानव जीवन बचाने की इस मुहिम को विश्व स्तरीय बताया।

​ऐतिहासिक सफलता पर ईको भारत के संस्थापक
संपत सारस्वत बामनवाली ने कहा : भावुक क्षण

​”इतने बड़े वैश्विक मंच पर भारत का तिरंगा लहराते हुए देखना हमारे लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है। आर्मेनिया में भारत के इतने बेहतरीन स्टार्टअप्स को देखकर बहुत खुशी हुई। 72 देशों के 1,000 अंतरराष्ट्रीय स्टार्टअप्स के बीच, iStart राजस्थान से एकमात्र और टॉप 10 फाइनल में पहुंचने वाले भारत के सिर्फ 2 स्टार्टअप्स में शामिल होकर ‘मोस्ट इनोवेटिव स्टार्टअप’ के रूप में फाइनलिस्ट बनना एक सपने के सच होने जैसा है। ‘वर्ल्ड मेंटर स्टेज’ पर वैश्विक दिग्गजों द्वारा हमारे विजन की जो तारीफ की गई, उसने साबित कर दिया है कि इको भारत अब सिर्फ एक राष्ट्रीय पहल नहीं रही, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए यह एक अंतरराष्ट्रीय पहचान बन चुकी है।”

​आर्मेनिया समिट में मिली इस वैश्विक मान्यता के बाद इको भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स और विदेशी बाजारों में विस्तार के नए रास्ते खुल गए हैं, जिससे दुनिया भर की सड़कों को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

ईको भारत के बारे में…

​ईको भारत (मेको इनोवेक्स सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के तहत संचालित) एक स्मार्ट मोबिलिटी और रोड सेफ्टी प्लेटफॉर्म है, जो डिजिटल तकनीक, क्यूआर सुरक्षा और आरएफआईडी सिस्टम्स के माध्यम से सड़कों को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular