Friday, May 29, 2026
Hometrendingसूरतगढ़-लालगढ़ रेलखण्ड पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य, रेलसेवाएं आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल रहेगी

सूरतगढ़-लालगढ़ रेलखण्ड पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य, रेलसेवाएं आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल रहेगी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर मण्डल के सूरतगढ़-लालगढ़ रेलखण्ड पर लूनकरनसर-दुलमेरा स्टेशनों के मध्य आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 22997, झालावाड सिटी-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 28.06.26 को झालावाड सिटी से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर रेलसेवा जो दिनांक 19.06.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ-सादुलपुर-रतनगढ-डेगाना-मेडता रोड होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा एलनाबाद, नोहर, सादुलपुर चूरू, रतनगढ व डेगाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण पीलीबंगा, सूरतगढ, लुनकरनसर, लालगढ, बीकानेर, देशनोक, नोखा, नागौर व मारवाड मूंडवा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 54702, लालगढ-अबोहर रेलसेवा दिनांक 29.06.26 को लालगढ से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 19720, सूरतगढ-जयपुर रेलसेवा दिनांक 29.06.26 को सूरतगढ से अपने निर्धारित समय से 45 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
3. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 28.06.26 को ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!