Hometrendingबीकानेर के भाजपा नेता को दो दिन पहले मिली थी बड़ी जिम्‍मेदारी,...

बीकानेर के भाजपा नेता को दो दिन पहले मिली थी बड़ी जिम्‍मेदारी, आज हो गई गिरफ्तारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के एक भाजपा नेता को दो दिन पहले ही संगठन में अहम जिम्‍मेदारी दी गई थी। लेकिन, आज एक ऐसा वाकया हो गया जिसके चलते नौबत गिरफ्तारी की आ गई। घटनाक्रम के अनुसार, भाजपा नेता विनोद गिरी को श्रीडूंगरगढ थाना पुलिस ने आज शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, श्रीडूंगरगढ में जमीन की पत्‍थरगढी के आदेश पर तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा मौके पर पहुंचे हुए थे। इस दौरान वहां भाजपा नेता विनोद गिरी से उनकी बोलचाल हो गई। विवाद ज्‍यादा बढने पर तहसीलदार के आदेश पर मौके पर मौजूद पुलिस ने विनोद गिरी को हिरासत में ले लिया।

श्रीडूंगरगढ थानाप्रभारी कश्‍यप सिंह राघव ने बताया कि विनोद गिरी को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। आपको बता दें कि विनोद गिरी गुंसाई को दो दिन पहले ही भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के कोषाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया था। बताया जा रहा है कि श्रीडूंगरगढ में करीब तीस बीघा जमीन पर कब्‍जे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी क्रम में तहसीलदार पत्‍थरगढी के लिए मौके पर पहुंचे थे। बहरहाल, भाजपा नेता को पुलिस हिरासत में लेने का मामला सियासी हलके में चर्चा का विषय बन गया है।

बीकानेर के डॉ. अशोक भाटी, विनोद गिरी, भंवरलाल व हुकमराम को भाजपा में मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular