Hometrendingभाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह पाली में सक्रिय, पंचायती राज...

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह पाली में सक्रिय, पंचायती राज चुनाव में जिला प्रभारी की अहम जिम्मेदारी

बीकानेर/पाली Abhayindia.com बीकानेर से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत इन दिनों पाली जिले में पूरी तरह सक्रिय हैं। उन्हें पंचायती राज चुनाव में पाली जिले का प्रभारी बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कल देर रात भाजपा विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पैनल को अंतिम रूप दिया गया।

आज डॉ. सुरेंद्र सिंह पैनल लेकर जयपुर पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की उपस्थिति में पैनल पर अंतिम मुहर लगेगी। गौरतलब है कि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का गृह जिला पाली ही है, इसलिए पाली के पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा बेहद गंभीर है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular