Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीजेपी के “कांग्रेस मुक्त भारत” नारे को लेकर सीएम गहलोत ने बोला...

बीजेपी के “कांग्रेस मुक्त भारत” नारे को लेकर सीएम गहलोत ने बोला हमला, कहा- यह विचारधारा है, यह कभी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केन्‍द्र सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर बने हुए हैं। इसी क्रम में आज ने भाजपा के “कांग्रेस मुक्त भारत” बनाने के नारे को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी वाले हमें दुश्मन मानते हैं, कांग्रेसमुक्त भारत बनाने की बात कहते हैं। अरे, आप लोगों के बाप-दादा भी आ जाएंगे तो कांग्रेसमुक्त भारत नहीं बनने वाला है। देश में हर जगह कांग्रेस है, हर गांव में कांग्रेस की चौकी है। यह विचारधारा है, यह कभी मुक्त नहीं होगी। कांग्रेस की विचारधारा देश का डीएनए है। सीएम गहलोत दिल्‍ली में मीडिया में बातचीत कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि ये संविधान-कानून से नहीं, अपनी सोच से देश को चलाना चाहते हैं। इनकी सोच बहुत खतरनाक है, पता नहीं क्या-क्या सोच रखा है। आरएसएस-बीजेपी ने करप्शन में आतंक मचा रखा है। इनकम टैक्स, ईडी में आपके मिलने वाले कोई ​हों तो पूछना, देश में 10 गुना करप्शन बढ़ गया। ये लोग देश को लूट रहे हैं, इसीलिए लोकपाल की बात करना छोड़ दिया। ​

सीएम गहलोत ने कहा 45 साल से मेरे भाई के यहां कोई शादी होती है तो मैं जैसे आम वर्कर के यहां जाता हूं, उसी तरह जाता हूं। मेरे भाई और मेरे बीच 45 साल से यही संबंध हैं। मनमुटाव भी नहीं हैं, मैंने अपने आपको समर्पित कर रखा है कांग्रेस को। मेरे कारण दूसरों को तकलीफ क्यों हो? जिस तरह पीएम मोदी के भाई को कोई नहीं जानता, उसी तरह मेरे भाई को भी कोई नहीं जानता। जब बीजेपी का राज नहीं हो और गुजरात में नरेंद्र मोदी के भाई के घर छापेमारी हो तो क्या उन्हें अच्छा लगेगा?

उन्‍होंने कहा कि हालात बड़े गंभीर हैं और ये भी टाइम निकल जाएगा, इनको मुंह की खानी पड़ेगी, कुछ नहीं होने वाला है। अभी पीएम मोदी और अमित शाह के नजदीकी मित्र और सलाहकार इन्हें सही सलाह नहीं दे रहे हैं। वे सलाह देते हुए घबराते होंगे कि पता नहीं प्रधानमंत्री जी नाराज हो जाएंगे।

गहलोत ने कहा कि देशभर का कार्यकर्ता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ खड़ा है। जिस तरह 1977 में इंदिरा गांधी को जेल भेजा गया था, उस वक्त जैसा माहौल था, वैसा ही जोश आज नजर आ रहा है। हमें केंद्र के खिलाफ जेल भरो अभियान करना पड़ा तो वह करेंगे, हम सब लोग जेलों में जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!