Hometrendingराजस्‍थान में बसपा की चुनावी रणनीति, इन जिलों की 60 सीटों को...

राजस्‍थान में बसपा की चुनावी रणनीति, इन जिलों की 60 सीटों को करेगी टारगेट…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में एक साल पहले ही राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस, भाजपा और आप के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी प्रदेश के 16 जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर खास टारगेट करेगी।

बताया जा रहा है कि बसपा की चुनावी रणनीति के तहत अब तक 24 जिलों में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुके हैं। बाकी बचे 9 जिलों में भी नवंबर तक कार्यकर्ता सम्मेलन हो जाएंगे। उसके बाद विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। पार्टी का दलित वोटों पर फोकस है। पूर्वी राजस्थान के जिलों की कुछ सीटों पर पार्टी काफी समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इस बार भी पार्टी नेताओं की यही कोशिश है कि पूर्वी राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया जाए।

इन सीटों को करेगी टारगेट…

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबा भगवान सिंह के अनुसार, प्रदेश में बसपा जिन जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर फोकस करने वाली है। उनमें भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, कोटा, झुंझुनू, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर और सिरोही की विधानसभा सीटें हैं। पार्टी का मानना है कि दलित वर्ग में मायावती का काफी प्रभाव है और इसका आगामी विधानसभा सीटों पर असर दिखेगा।

राजस्‍थान में सियासी घटनाक्रम के बीच राजनीतिक नियुक्तियां शुरू, बीस सूत्री कार्यक्रम को लेकर समितियां गठित, इन मंत्रियों को…

राजस्‍थान : लीडरशिप फेस और टिकट के लिए भाजपा करवा रही सर्वे, नेताओं में बढ़ी हलचल…

विधायक दिव्‍या मदेरणा का तंज- मुट्‌ठी भर बाजरे के लिए दिल्ली की बादशाहत खो दी…

राजस्‍थान में 17 को कांग्रेस का होगा जश्‍न, भाजपा मनाएगी ब्‍लैक डे….

राजस्‍थान : 25 दिग्‍गज नेता भाजपा में शामिल होने की कतार में, मेघवाल ने बताया- कैसे होगी एंट्री…

सोलर के क्षेत्र में राजस्‍थान बनने जा रहा है सिरमौर, बीकानेर के पूगल में…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular