Friday, April 24, 2026
Hometrendingबिजली चोरी रोकने के लिए बीकेईएसएल ने की कार्रवाई, हर महीने एक...

बिजली चोरी रोकने के लिए बीकेईएसएल ने की कार्रवाई, हर महीने एक लाख यूनिट बिजली की हो रही थी चोरी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पुलिस की मदद से बीकेईएसएल ने भुट्टों का बास में पुलिस चोरी रोकने के लिए दिनभर कार्रवाई की। इस इलाके में हर महीने करीब एक लाख यूनिट बिजली की चोरी हो रही थी। बीकेईएसएल के सीओओ जयंत राय चौधरी ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में कम्पनी की टीम ने बुधवार को दोपहर में भुट्टों का बास स्थित दरगाह वाले विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 70 उपभोक्ताओं के घर के अंदर लगे मीटरों को नियमानुसार बाहर लगाने की कार्रवाई की गई।

उन्‍होंने बताया कि इस दौरान कटी फटी सर्विस केबल को बदला गया। इसके अलावा क्षेत्र में खुले तारों की जगह आर्मर्ड केबल लगाई गई जिससे लाइन से बिजली चोरी नहीं की जा सके। कम्पनी की टीम ने ट्रांसफॉर्मर और कई उपकरणों को भी ठीक किया जिससे उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता की बिजली मिलती रहे।

चौधरी ने बताया कि इस ट्रांसफॉर्मर से जुड़े उपभोक्ता हर महीने करीब एक लाख यूनिट बिजली की चोरी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से करीब 50 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। इसके अलावा बीकेईएसएल के 50 से अधिक अधिकारी और तकनीकी कर्मचारियों ने कार्रवाई की। इस इलाके में काफी दिनों से बिजली चोरी की जा रही थी।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!