Thursday, December 11, 2025
Hometrendingअभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज, घर में ही बनाया आईसीयू वार्ड, चिकित्‍सक...

अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज, घर में ही बनाया आईसीयू वार्ड, चिकित्‍सक की निगरानी में रहेंगे

AdAdAdAdAdAdAdAd

मुंबई Abhayindia.com दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज करा लिया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद धर्मेंद्र के घर में ही ICU वॉर्ड बना दिया गया है। इलाज की सारी जरूरी सुविधाएं रखी गई हैं। इसके अलावा चार नर्सें और एक डॉक्टर उनकी देखभाल के लिए घर हमेशा मौजूद हैं। धर्मेंद्र हमेशा चाहते थे कि पूरा परिवार उनके साथ रहे, इसलिए परिवार ने उन्हें अस्पताल से घर ले जाने का फैसला किया था। उनके घर पर आईसीयू बेड का इंतेजाम किया गया है। 4 नर्स और डॉक्टर हर वक्त उनकी देखभाल के लिए मौजूद रहेंगे।

अभिनेता धर्मेंद्र के फैमिली डॉक्टर को सुबह उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया था। अब शाम को एक बार फिर डॉक्टर को ही-मैन के घर के बाहर देखा गया। संभवतः शाम को एक बार फिर वे एक्टर की सेहत का हाल जानने विजिट पर गए हैं। धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए अमिताभ बच्चन भी उनके घर पर पहुंचे हैं। अमिताभ बच्चन यहां खुद कार चलाकर पहुंचे हैं। धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए उनके घर सितारे एक-एक कर पहुंच रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री काजोल भी धर्मेंद्र की सेहत की जानकारी लेने के लिए उनके घर पहुंचीं। धर्मेंद्र के बारे में जब गोविंदा से पूछा गया, जो खुद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं, उन्होंने कहा, ‘मैं प्रार्थना कर रहा हूं उनके लिए। हमें भगवान ने एक ऐसी शख्सियत दी है जिसका पूरी दुनिया में नाम है। बहुत ग्रेट पर्सनालिटी है धर्मेंद्र पाजी की। हम पंजाबी जहां भी होते हैं नाम रोशन करते हैं।’
धर्मेंद्र के घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अभिनेता धर्मेंद्र की सलामती के लिए उनके फैंस लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!