Sunday, February 8, 2026
Hometrendingबीकानेर वुशू संघ का हुआ गठन, डॉ. पुष्पलता शर्मा अध्यक्ष एवं गणेश...

बीकानेर वुशू संघ का हुआ गठन, डॉ. पुष्पलता शर्मा अध्यक्ष एवं गणेश हर्ष सचिव निर्वाचित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में वुशू खेल को नई ऊर्जा मिली है। आज यहां बीकानेर वुशू संघ (Bikaner Wushu Association) के चुनाव एवं वार्षिक आम सभा का आयोजन हंसा गेस्ट हाउस, गंगाशहर में दोपहर 1 बजे से संपन्न हुआ। राजस्थान वुशू एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त इस जिला संघ के गठन के साथ नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिससे बीकानेर में वुशू के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलने की उम्मीद जगी है।

चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। लीगल ऑफ़िसर पवन कुमार स्वामी (एडवोकेट) को चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया, राजस्थान वुशू एसोसिएशन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक में अंतरराष्ट्रीय वुशू निर्णायक श्री मनजीत कुमार (Observers) की मौजूदगी में चुनाव हुआ, जिसमें विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उप निदेशक खेल अनिल बोड़ा रहे। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि वुशू एक अनुशासनबद्ध और पूर्ण विकास करने वाला खेल है।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है

अध्यक्ष (President): डॉ. पुष्पलता शर्मा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष (Sr..Vice-President): हरिमोहन पुरोहित
उपाध्यक्ष (Vice-President): सौरभ आचार्य
सचिव ( Secretary): गणेश कुमार हर्ष
सहायक महासचिव (Joint Secretary): राजेंद्र व्यास
सहायक महासचिव (Joint Secretary): भवानी शंकर स्वामी
कोषाध्यक्ष (Honorary Treasurer): सीए मनमोहन जोशी

कार्यकारिणी सदस्य (Executive Members) :
अजय सिंह साहलोत
लोहित तलौंस
नबील खान

राजस्थान वुशू एसोसिएशन, राज्य परिषद एवं ओलंपिक से जुड़े पर्यवेक्षकों ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। बीकानेर वुशू एसोसिएशन राजस्थान वुशू एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा राजस्थान राज्य खेल परिषद से भी संबद्ध है। नई टीम के गठन से बीकानेर में वुशू प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और युवा खिलाड़ियों के विकास को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर पुष्पा लता शर्मा ने बीकानेर में आगामी होने वाली राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के बारे में अवगत करवाया।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!