








बीकानेर abhayindia.com उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के मंडल प्रबंधक कार्यालय में मुख्य ऑफिस अधीक्षक के पद से श्रमिक नेता अनिल व्यास सोमवार को सेवानिवृत हुए।

इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों और रेलवे के अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। इसी क्रम में काबिना मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने व्यास के निवास पहुंच कर उनको शुभकामनाएं दी और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से व्यास के सम्मान में तीन मार्च को रेलवे प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इसमें ऑल इंडिया मैन्स फैडरेशन के अध्यक्ष शिवगोपाल मिश्रा, एनडब्लूआरईयू के महामंत्री मुकेश माथुर सहित पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
सदैव रहेंगे तत्पर : व्यास
सेवानिवृत के मौके पर अनिल व्यास ने बताया कि भले ही वे पद से रिटायर्ड हो रहे है, लेकिन श्रमिकों की समस्या के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमेशा ही रेल कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष किया है। यह आगे भी जारी रहेगा।
1991 से है सक्रिय…
व्यास को 1983 में उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल में मैकेनिकल शाखा में नौकरी मिली थी, तो 1990 से ही यूनियन में सक्रिय हो गए। 1997 में संगठन में पहलीबार सहायक सचिव का दायित्व संभालने का अवसर मिला, इसके बाद 2005 में मंडल अध्यक्ष, 2008 में मंडल सचिव और 2020से अब तक जोनल अध्यक्ष पद पर सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं।
साथ ही हिन्द मजदूर सभा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष का पद भी संभाल रहे हैं। बीकानेर के केन्द्रीय कर्मचारियों के संगठन जिला संयोजक है। गौरतलब है कि व्यास अब तक कम्बोडिया, ढाका, सिंगापुर, मास्को में श्रमिक हितों के लिए आयोजित सेमीनार में अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं।





