





बीकानेरabhayindia.com रेलवे क्लब बीकानेर में जिला बास्केट बॉल संघ के चुनाव हुए।
इसमें दुर्गा सिंह शेखावत अध्यक्ष, सुनील चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, फुसाराम भादु व नरेन्द्र सिंह भाटी उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आनन्द सिंह राजवी, सचिव राजेन्द्र सिंह शेखावत व संयुक्त सचिव सम्पत राठौड़ निर्वाचित हुए। अमित मान, निर्मल राजपुरोहित व चन्दन सिंह कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी राजेन्द्र भटनागर के निर्देशन में यह चुनाव आयोजित किए। राजस्थान बास्केट बॉल संघ के पर्यवेक्षक प्रभु सिंह बिका व ज़िला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक के तौर पर मंगल चन्द रंगा भी शामिल हुए।





