Saturday, April 27, 2024
Hometrendingबीकानेर संसदीय सीट पर इस बार मतदाताओं में हुई चौंकाने वाली वृद्धि, ये...

बीकानेर संसदीय सीट पर इस बार मतदाताओं में हुई चौंकाने वाली वृद्धि, ये देखें आंकडे…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com। बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में इस बार 18 लाख 49 हजार 433 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 76 हजार 06 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 73 हजार 409 तथा थर्ड जेण्डर की संख्या 18 है। लोकसभा चुनाव 2014 में बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 91 हजार 425 थी, जिनमें पुरुष मतदाता 8 लाख 47 हजार 70 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 44 हजार 355 थी। इस प्रकार 2014 की तुलना में 2019 के लोकसभा चुनाव  में 2 लाख 58 हजार 08 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी कुमारपाल गौतम ने बताया कि बीकानेर जिले की 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 16 लाख 19 हजार 289 के अलावा अनूपगढ़ के 2 लाख 30 हजार 144 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। बीकानेर जिले में 2 लाख 29 हजार 151 मतदाताओं की वृद्धि हुई है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 14 हजार 826 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 14 हजार 307 है।

गौतम ने बताया कि अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2019 में 2 लाख 30 हजार 144 मतदाता वोट डाल सकेंगे, जिनमें पुरूष मतदाता 1 लाख 21 हजार 373 तथा महिला मतदाता 1 लाख 8 हजार 771 हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 1 हजार 287 थी, जिनमें 1 लाख 7 हजार 263 पुरूष तथा 94 हजार 24 महिला मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार इस विधानसभा क्षे. में मतदाताओं की संख्या में 28 हजार 857 की बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने बताया कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में गत लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 34 हजार 438 की वृद्धि हुई है। क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2019 में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 15 हजार 943 है, जिसमें 1 लाख 15 हजार 299 पुरूष मतदाता तथा 1 लाख 642 महिला मतदाता शामिल है, साथ ही 2 मतदाता थर्ड जेण्डर के भी सम्मिलित हैं। लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान इस क्षेत्र में कुल मतदाता 1 लाख 81 हजार 505 थे, जिसमें 97 हजार 768 पुरूष मतदाता तथा 83 हजार 737 महिला मतदाता थीं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कुल 2 लाख 17 हजार 457 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1 लाख 12 हजार 672 पुरूष मतदाता तथा 1 लाख 4 हजार 779 महिला मतदाता और 6 थर्ड जेण्डर मतदाता सम्मिलित हैं। लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 87 हजार 323 थी, इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या में 30 हजार 134 की वृद्धि हुई है।

गौतम ने बताया कि बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में इस बार कुल 2 लाख 31 हजार 9 मतदाता वोट डाल सकेंगे, जिनमें 1 लाख 18 हजार 529 पुरूष तथा 1 लाख 12 हजार 480 महिला मतदाता शामिल हैं। लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान इस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख 7 हजार 264 थी। इस प्रकार इस चुनाव में मतदाताओं की संख्या में कुल 23 हजार 745 की वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कुल 2 लाख 32 हजार 492 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1 लाख 24  हजार 644 पुरूष मतदाता तथा 1 लाख 7 हजार 848 महिला मतदाता शामिल है। लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 98 हजार 929 थी, जिसमें 1 लाख 7 हजार 90 पुरूष तथा 91 हजार 839 महिला मतदाता थीं। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या में इस बार 33 हजार 563 की बढ़ोतरी हुई है।

गौतम ने बताया कि लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार 31 हजार 330 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। लोकसभा चुनाव 2019 में कुल 2 लाख 31 हजार 782 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 1 लाख 23 हजार 328 पुरूष मतदाता, 1 लाख 8 हजार 452 महिला मतदाता तथा थर्ड जेण्डर के 2 मतदाता शामिल हैं। लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की 2 लाख 452 थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2019 में कुल 2 लाख 36 हजार 692 मतदाता वोट डालने के अपने अधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 1 लाख 25 हजार 153 पुरूष मतदाता, 1 लाख 11 हजार 801 महिला मतदाता और 8 थर्ड जेण्डर  मतदाता शामिल है। लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 3 हजार 911 थी। इस प्रकार मतदाताओं की संख्या में इस बार 33 हजार 51 की बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने बताया कि बीकानेर संसदीय क्षेत्र के नोखा विधानसभा क्षेत्र में इस चुनाव में कुल 2 लाख 53 हजार 644 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 1 लाख 35 हजार 8 पुरूष तथा  1 लाख 18 हजार 636 महिला मतदाता शामिल है। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार कुल मतदाताओं की संख्या में 42 हजार 890 की वृद्धि हुई है। लोकसभा चुनाव 2014 में इस क्षेत्र में कुल 2 लाख 10 हजार 754 मतदाता पंजीकृत थे।

सर्वाधिक महिला मतदाता नोखा में

जिला निर्वाचन अधिकारी कुमारपाल गौतम ने बताया कि संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2019 में सर्वाधिक महिला मतदाता 1 लाख 18 हजार 636 नोखा विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत है, जबकि सबसे कम खाजूवाला क्षेत्र में 1 लाख 642 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। इसके अलावा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 8 थर्ड जेण्डर मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि बीकानेर पश्चिम में 6 तथा लूणकरणसर और खाजूवाला में 2 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। इसी प्रकार नोखा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि हुई है, जो कि 42 हजार 890 है, जबकि सबसे कम वृद्धि 23 हजार 745 बीकानेर पूर्व में हुई है। गत लोकसभा चुनाव की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि 20 हजार 216 नोखा में हुई है, जबकि सबसे कम वृद्धि 14 हजार 459 लूणकरणसर में हुई है।

42 हजार 863 नए मतदाता जुड़े

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 वीं लोकसभा चुनाव में 42 हजार 863 नए मतदाता अपने मताधिकार का पहली बार प्रयोग करेंगे। ये मतदाता 18 से 19 आयुवर्ग के हैं। इस उम्र के सर्वाधिक मतदाता बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में है, जहां उनकी संख्या 6 हजार 775 है, जबकि प्रथम बार अपने मत का प्रयोग करने वाले 18 से 19 आयु वर्ग के 4 हजार 380 मतदाता कोलायत विधानसभा क्षेत्र में है। उन्होंने बताया कि अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस आयुवर्ग के 5 हजार 709 मतदाता पंजीकृत हुए हैं। इसी प्रकार खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 4 हजार 636, बीकानेर पूर्व में 4 हजार 863 तथा लूणकरणसर में 4 हजार 674 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 746 तथा नोखा विधानसभा क्षेत्र में 6 हजार 80 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं।

बॉर्डर एरिया के पुलिस थानों की इस कमी से सुरक्षा पर उठ रहे सवाल…

बीकानेर क्राइम : नशा कारोबार के सरगना सहित तीन जने गिरफ़्तार, पूछताछ में खुलासा…

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular