बीकानेर abhayindia.cm भ्रष्टाचार निरोधक एवं जन कल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सैनी ने बीकनेर शहर के सामाजिक कार्यकर्ता एनडी कादरी संस्था का राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है।
बीकानेर में हुए अनेक जन आंदोलन में भागीदार रहे एनडी कादरी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त होने पर जिले के प्रबुद्धजनों ने प्रसन्नता जताई है। वहीं कादरी ने अपने प्रेस बयान में कहा कि संस्था की नीतियों और उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिये वह युवाओं के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रमों आयोजन करें गे।