Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर : मौसम ने फिर करवट बदली, सर्दी का हुआ अहसास

बीकानेर : मौसम ने फिर करवट बदली, सर्दी का हुआ अहसास

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com चक्रवाती तंत्र के असर से मौसम ने पलटा खाया। सुबह चली सर्द हवा ने तो मानों फाल्गुन में पौष मास जैसी सर्दी का अहसास करा दिया। बीते दिनों से गर्म कपड़ों से दूरी बना रहे शहरवासी अलसुबह फिर से गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

जबकि गुरूवार का दिन में बीकानेर में मौसम गर्म दिन रहा था,लेकिन बीती शाम चली सर्द हवा से मौसम ने पलटा खाया। शहर में शुक्रवार सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। बीती रात बीकानेर के तापमान में 0.8 डिग्री गिरावट आई लेकिन फिर भी पारा 16 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा रहा। मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सर्द हवाओं का दौर जारी रहने से जिले में ठंड बढ सकती है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!