Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर : जानलेवा न बन जाएं छतों पर लगे होर्डिंग्स

बीकानेर : जानलेवा न बन जाएं छतों पर लगे होर्डिंग्स

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शहर में  विभिन्न एजेंसियों एवं कंपनियों के होर्डिंग्स से करीब एक करोड़ रुपए आय जुटाने वाले नगर निगम प्रशासन के लिए घरो और प्रतिष्ठानों पर लगे होर्डिंग्स जी का जंजाल बने हुए हैं। इन होर्डिंग्स से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

गर्मियों में अक्सर आने वाले तेज अंधड़ में ये बोर्ड और होर्डिंग्स उखड़ कर मार्गों पर पसर जाते हैं। कई बार हादसे होते होते टल गए। ये बोर्ड और होर्डिंग्स कुछ नगर निगम की सहमति से लगे हैं तो कुछ इनका टेक्स नहीं चुकाते।

बीकानेर : एनडी कादरी बने राष्ट्रीय संगठन मंत्री

आरोप है कि जो टेक्स नहीं चुकाते वे होर्डिंग्स लगाने के स्थिति और शर्तों का भी उल्लंघन करते हैं। अनेक मकानों, होटलों एवं ऊंचे व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे इन होर्डिंग्स से नगर निगम प्रशासन खासा परेशान है।  जानकारों का कहना है कि शहर में पचास फिसदी होॢडंग्स नगर निगम  की स्वीकृति के बगैर लगे हुए हैं।

दलित युवकों के मामले में बोले केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम,  राजस्थान में कानून का खौफ खत्म

संबंधित कंपनी छत के मालिकों को पैसा चुका देती है तो वे नगर निगम को टेक्स न चुकाकर सारी रकम अपनी जेब में खोंस लेते हैं। निगम  ने इन मकान वालों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कर रखा है। एक अनुमान के अनुसार अगर ये लोग कर देना शुरू कर दें तो शहर को सर्वाधिक आय प्राप्त हो सकती है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!