Thursday, May 14, 2026
Hometrendingकोलकाता : पर्यावरण संरक्षण की पहल, गंगा मिशन ने बांसबेडिय़ा में लगाए...

कोलकाता : पर्यावरण संरक्षण की पहल, गंगा मिशन ने बांसबेडिय़ा में लगाए 3 हजार पौधे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

कोलकाताAbhayindia.com पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लोग जागरुक हो रहे हैं। निजी संस्था गंगा मिशन ने गंगा हरित अभियान के तहत रविवार को बांसबेडिय़ा में पौधरोपण किया।

इस दौरान 3000 से अधिक पौधे लगाए गए। साथ ही अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लोगों में वितरित भी किए गए। मौके पर विधायक व पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता, गंगा मिशन के सचिव प्रहलाद राय गोयनका, मनोज चक्रवर्ती, विजय गुप्ता, अमित बोस, जयती पाल सहित सदस्य मौजूद थे।

विधायक ने सराहना करते हुए कहा कि कोरोनाकाल में पेड़-पौधों की जरूरत है, उनसे भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। इस फायदे को स्पष्ट रूप से जाना और महसूस किया है।

प्रहलाद राय गोयनका ने बताया कि गंगा मिशन सालाना एक लाख पौधे लगाती है, इस कार्य में लोगों की भागीदारी के साथ और आगे ले जाया सकता है। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा की दृष्टि से लोगों से गंगा को भी साफ-सुथरा रखने की अपील की।

रिपोर्ट : सच्चिदानंद पारीक, ब्यूरो चीफ, कोलकाता

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!