Saturday, April 27, 2024
Hometrendingबीकानेर: प्रतिभावान शख्सियत थे मुरलीधर पुरोहित...

बीकानेर: प्रतिभावान शख्सियत थे मुरलीधर पुरोहित…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरAbhayindia.com कई ऐसी शख्यित होते है जो खेल, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ जाते हैं।

बीकानेर शहर की ऐसी ही शख्सियत का नाम था मुरलीधर पुरोहित(मुरली पानवाला) जो आज इस जहां में नहीं है। लेकिन उनकी स्मृतियां सदैव इस शहर के वाशिंदों के दिलों में हमेशा ही स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगी। मृदुभाषी मुरलीधर पुरोहित का आकस्मिक निधन रविवार को हो गया। इस दुखद सूचना के साथ ही शहर में शोक की लहर फैल गई।

भले ही आज इस जहां में नहीं है, लेकिन वालीबॉल, बैंडमिंटन खेल जगत में हमेशा उनका नाम अंतिम रहेगा। खेल जगत में राष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर का नाम रोशन करने वाले मुरलीधर पुरोहित ने खेल के साथ ही साथ समाजिक दायित्व भी बखूबी निभाया। उन्हें अपने परिवार की धुरी कहे तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। हर किसी के सुख-दु:ख में आगे बढ़कर भागीदारी निभाना उनकी खूबी थी।

नाम से ही थी पहचान…

मुरलीधर पुरोहित बचपन से खेलों के प्रति रुचि रखते थे, वर्ष 1987 में गुरुमंडल वालीबॉल क्लब का गठन किया, इसके बाद उनका जीवन खेल को ही समर्पित रहा, यही नहीं बैंडमिंटन खेल में भी सक्रिय रहे। इस खेल में राष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर का नाम रोशन किया। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में निस्वार्थ भाव से जुटे रहे। पान और टेन्ट हाउस व्यवसाय ने उनकी पहचान को बुलंदी प्रदान की।
-शत-शत नमन…

BY-Ramesh Bissa

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular