बीकानेर abhayindia.com नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की स्क्रीनिंग, मेडिकल चैकअप कैंप, कोविड-19 जांच करवाने की मांग को लेकर महापौर सुशीला कंवर ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान बीकानेर शहर में जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा हेतु विभिन्न कार्य संपादित किये जा रहे है।
जिसमें निगम कर्मचारियों द्वारा भी अपनी ड्यूटी का निर्वाहन किया जा रहा है। निगम कर्मचारियों को वर्तमान में क्वारेंटाइन सेंटर पर भी लगाया हुआ है तथा शहर के विभिन्न इलाकों में खाद्य वितरण का कार्य भी किया जा रहा है तथा शुरू से कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में नियमित रुप से सफाई का कार्य किया जा रहा है। लॉकडाउन होने के बावजूद भी निगमकर्मी द्वारा पुरे शहरी क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया जा रहा है। निगम कार्मिकों के स्वयं उनके संपूर्ण परिवार के स्वास्थ्य हेतु कार्मिकों का स्वास्थ्य निरीक्षण होना आवश्यक है।