Sunday, February 8, 2026
HometrendingBikaner Crime : चलती कार में स्‍कूली छात्रा से दुष्‍कर्म, 48 घंटे...

Bikaner Crime : चलती कार में स्‍कूली छात्रा से दुष्‍कर्म, 48 घंटे में दो आरोपी अरेस्‍ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नापासर थाना पुलिस ने स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्‍वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया है। पुलिस के अनुसार 11 जनवरी को परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोप है कि पीडि़ता को स्कूल जाते समय रास्ते में जबरन उठाकर कार में ले जाया गया और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को डिटेन कर अरेस्‍ट कर लिया।

पुलिस के के अनुसार, एक आरोपी को गांधीधाम (गुजरात) से डिटेन किया गया, जबकि दूसरे आरोपी को जांच के दौरान पकड़ा गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और प्रकरण से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।गिर तार आरोपियों में हंसराज पुत्र छगनाराम ब्राह्मण (28 वर्ष) निवासी हेमेरा पुलिस थाना नापासर तथा वकील पुत्र हड़मान जांघू (23 वर्ष) निवासी करनाली पुलिस थाना लूणकरणसर शामिल हैं।

यह कार्रवाई हेमंत कुमार शर्मा आईजी बीकानेर, काविंद्र सागर पुलिस अधीक्षक बीकानेर, चक्रवर्ती सिंह राठौड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी के सुपरविजन एवं निर्देशन में की गई। वहीं, हिमांशु शर्मा सीओ गंगाशहर एवं नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनाक्रम की कडिय़ां जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। इस मामले का खुलासा करने वाली टीम में हिमांशु शर्मा सीओ गंगाशहर, थानाधिकारी सुषमा शेखावत, कविंद्र कुमार एएसआई नापासर, लक्ष्मण नेहरा एएसआई नापासर, धर्मेंद्र एएसआई नापासर, लिखम दास हैड कांस्टेबल नापासर, रामस्वरूप एएसआई (सीओ ऑफिस गंगाशहर), शक्तिसिंह हेड कांस्टेबल नापासर, सुरेंद्र कुमार कांस्टेबल नापासर, प्रदीप कुमार कांस्टेबल नापासर, गोरखाराम कांस्टेबल नापासर, सीताराम कांस्टेबल नापासर, विजयपाल कांस्टेबल नापासर, पंकज कांस्टेबल नापासर शामिल रहे।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!