Friday, April 24, 2026
HometrendingBikaner Crime File : अश्‍लील वीडियो बनाकर दी धमकी, युवती ने जान...

Bikaner Crime File : अश्‍लील वीडियो बनाकर दी धमकी, युवती ने जान दे दी, तीन जने नामजद

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवती का अश्‍लील वीडियो बनाकर उसे धमकाया गया। इससे आहत युवती ने आत्‍महत्‍या कर ली। युवती के परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी काकडा गांव निवासी अनिल कुमार बिश्‍नोई पुत्र सीताराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधराम, प्रदीप व आशीष ने मेरी भानजी स्‍वाति का अश्‍लील वीडियो बना कर उसे परेशान करते हुए धमकियां देने लगे जिससे भानजी ने 22 नवम्‍बर को पंखे से फंदा बनाकर आत्‍महत्‍या कर ली। मामले की जांच एएसआई हरसुखराम को सौंपी गई है।

युवक का अपहरण कर ले गए, रास्‍ते में 
पिस्‍टल से किया हमला, एक 
दर्जन लोगों पर केस दर्ज

बीकानेर के जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर ले जाने तथा मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी राजनगर बीकानेर निवासी दुर्गाराम जाट पुत्र भैराराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी एकराय होकर आए और मेरे भानजे नवीन को मारने के उद्देश्‍य से अपहरण कर गाडी में डालकर ले गए। रास्‍ते में नवीन पर अवैध पिस्‍टल के बट से मुंह पर हमला कर दिया। बाद में मेरी बेटी के साथ भी घर में आकर मारपीट की।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर पुष्‍पा पत्‍नी गणेशाराम, विकास पुत्र गणेशाराम, हर्षित पुत्र गणेशाराम, जयसिंह पुत्र आनंद सिंह, दिनेश पुत्र श्रवण मूंड, कुजटी, रोहित, नरेन्‍द्र, गणेशाराम, रोहित, हरिराम व अन्‍य जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक लक्ष्‍मण सिंह को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!