Hometrendingमुख्यमंत्री निवास पर हुई बीकानेर देहात के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक

मुख्यमंत्री निवास पर हुई बीकानेर देहात के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर आज बीकानेर देहात के कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन विस्तार, विकास योजनाओं और आमजन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया तथा आगामी समय के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में बीकानेर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेधर, भाजपा सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश बिश्नोई, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भंवर जांगिड़, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular