Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Corona Analysis बीकानेर शहर के बाद जिले के इस इलाके में...

Bikaner Corona Analysis बीकानेर शहर के बाद जिले के इस इलाके में सामने आए सबसे ज्‍यादा मरीज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर  abhayindia.com बीकानेर में कोरोना मरीज मिलने का दौर लगातार जारी रहा। इस बीच, राहत की खबर यह भी है की बडी संख्‍या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। रविवार 13 सितम्बर को कुल 157 कोरोना पॉजिटिव मरीज बीकानेर में रिपोर्ट किए गए। बीकानेर में अब तक कुल 6558 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

जिला IEC समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया की रविवार 13 सितम्बर को बीकानेर में अब कुल कोरोना के 1121 एक्टिव केस चल रहे हैंं।  बीकानेर में अब तक कुल 106 कोरोना संक्रमितों मौत हो चुकी है।

रविवार 13 सितम्बर को बीकानेर में कुल 130 मरीज कोरोना से ठीक हुए है और इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव पाई गई है। बीकानेर में अब तक कुल 5331 लोग ऐसे है जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव हुई और वो ठीक हो गए।
कुछ अन्य आंकड़े जो आपको जानना है जरुरी …
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!