





खेल डेस्क Abhayindia.com उभरते क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने आज प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने करियर का आगाज करते हुए शतक ठोक दिया हे। अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में बुधवार को गोवा की ओर से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ आक्रामक पारी खेली। 23 वर्षीय अर्जुन ने 178 गेंद पर शतक पूरा किया। शतक के दौरान 12 चौके और 2 छक्के लगाए। अर्जुन के शतक की बदौलत गोवा ने पहली पारी में 420 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है।
आपको बता दें कि अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर ने 1988 में गुजरात के खिलाफ पहली पारी में नाबाद 100 रन बनाए थे। बेटे अर्जुन 104 रन बनाकर उनसे आगे निकल चुके हैं। वे 207 गेंद पर 120 रन बनाकर आउट हुए।





