Saturday, April 25, 2026
Hometrending5000 उचित मूल्य की दुकानों पर खोले जाएंगे अन्नपूर्णा भण्डार, सुझाव आमंत्रित...

5000 उचित मूल्य की दुकानों पर खोले जाएंगे अन्नपूर्णा भण्डार, सुझाव आमंत्रित करने के लिए होगी बैठक

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेशभर में अन्नपूर्णा भण्डार के सफल क्रियान्वयन के लिए विस्तृत दिशा निर्देशों के सन्दर्भ में सुझाव आमंत्रित किये जाने हेतु राजस्थान राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के प्रबन्ध निदेशक राजेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को निगम मुख्यालय में बैठक होगी। बैठक में राज्य स्तरीय एफएमसीजी उत्पादक एफएमसीजी एग्रीग्रेटर, एफएमसीजी केरिंग और फॉरवर्डिंग एजेन्ट (सीएफए), राशन  डीलर एसोसिएशन, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद  के प्रतिनिधियों एवं अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बजट घोषणा 2025-26 के बिन्दु संख्या 80 के अनुसार अल्प आय वर्ग के परिवारों को रोजमर्रा की आवश्यकता का सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाने के लिए 5 हजार उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भण्डार खोले जाने प्रस्तावित हैं। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत कार्यरत उचित मूल्य दुकानदारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उनके माध्यम से जनसाधारण को उच्च गुणवत्ता की मल्टी ब्रांड उपभोक्ता वस्तुएँ उचित एवं प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!