Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध अभियान,171 व्यक्तियों की हुई...

बीकानेर में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध अभियान,171 व्यक्तियों की हुई गिरफ्तारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले भर में संगठित अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध एरिया डोमिनेशन अभियान के अंतर्गत 171 व्यक्तियों की हुई गिरफ्तारी की गई है। 90 पुलिस टीमों के 436 अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा की गई इस कार्यवाही के दौरान 559 स्थानों पर दबिश दी गई।

पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देशन में जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्रसिंह सागर के पर्यवेक्षण में एवं सौरभ तिवाड़ी अति. पुलिस अधीक्षक शहर व कैलाश सिंह सांदू अति. पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एवं समस्त वृताधिकारी व थानाधिकारी के नेतृत्व में जिला बीकानेर में संगठित अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। जिसके तहत 50 बस स्टैण्ड, 18 रेलवे स्टेशन, 157 होटल, 163 ढाबा, 49 धर्मशाला, 04 मुसाफिर खाना
व अन्य संदिगध स्थानों सहित कुल 559 स्थानों पर दबिश दी गई।

अभियान के तहत 3 एनडीपीएस एक्ट, 14 आबकारी एक्ट, 14 स्थाई वारण्टी / उद्घोषित अपराधी / 299 दप्रसं., 47 गिरफ्तारी वारंटों में, 4 एच. एस., 1 ईनामी अपराधी, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 92 को गिरफ्तार किया गया। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 03 अभियोग पंजीबद्ध कर 02.679 किग्रा अवैध डोडा पोस्त, 102 ग्राम अम्ल का दूध जब्त कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 14 अभियोग पंजीबद्ध कर 160 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस थाना हदां द्वारा पांच हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!