Hometrendingनागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य को मिली मंजूरी, 1359.33 करोड़...

नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य को मिली मंजूरी, 1359.33 करोड़ रुपये होंगे खर्च

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-62) के फोरलेन निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना को लगभग 1359.33 करोड़ रुपये की लागत से बीओटी (टोल) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इससे पश्चिमी राजस्थान की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने के साथ ही निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही, औद्योगिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने नागौर-बीकानेर फोरलेन परियोजना को स्वीकृति मिलने पर कहा कि डबल इंजन सरकार के विजन और सशक्त नेतृत्व में राजस्थान में आधारभूत संरचनाओं के विकास को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही, आधुनिक, सुरक्षित और सुगम सड़क नेटवर्क का प्रदेश में विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से नागौर और बीकानेर सहित नजदीकी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही, यह परियोजना विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular