बीकानेर Abhayindia.com जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ संभाग बीकानेर एवं राजस्थान विद्युत कर्मचारी परिवार उत्थान परिषद की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 अगस्त 2026 को संघ का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में बीकानेर जिला में जोधपुर डिस्कॉम में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी एवं मजदूर 31 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 26 तक सेवा निवृत होने वाले डिस्कॉम कर्मचारियों अधिकारियों मजदूरों का स्वागत किया जाता है और सम्मान भी। समारोह में बीकानेर संभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं मजदूर जिनके पुत्र पुत्री हायर एजुकेशन में पास हो जैसे कि नीट, एमबीबीएस, आरएएस, आईएएस CS, B.Ed एवं इंजीनियरिंग आईआईटी आदि क्लासेज़न में पास होने पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
संघ के रामकुमार व्यास ने बताया कि बीकानेर संभाग के किसी भी कार्यालय में या व्रत में किसी भी तकनीकी कर्मचारी की घातक या अघातक दुर्घटना होने पर अचानक घटना होने पर कर्मचारी अगर कोई अपंग या उनका कोई शारीरिक क्षति हो गई है उसका भी विश्वकर्मा सम्मान से सम्मानित किया जाता है और घातक दुर्घटना होने पर उनके घर वालों पुत्र पत्नी कोई भी घर का सदस्य आता है तो उसे भी शहीद का दर्जा देते हुए विश्वकर्मा सम्मान से सम्मानित किया जाता है। व्यास ने सभी साथियों से कर्मचारियों से अधिकारियों से संघ की ओर से अनुरोध किया है कि इस प्रकार किसी भी व्रत या कार्यालय में हो तो उनका पूरा विवरण 5 अगस्त 2026 तक मेरे व्हाट्सएप नंबर 9414430068 पर भेज सकते हैं।













