HometrendingRajasthan Weather : बीकानेर सहित चार जिलों में बारिश के साथ तेज...

Rajasthan Weather : बीकानेर सहित चार जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, अगले तीन घंटे के दौरान जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, इन जिलों में स्थानीय स्तर पर बादल बनने की प्रक्रिया तेज हुई है, जिसके कारण अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ झोंकेदार हवा भी चल सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों में अनावश्यक रूप से न रुकने की सलाह दी है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular