Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरनेता प्रतिपक्ष के पैतृक गांव में अंबेडकर की प्रतिमा खंडित

नेता प्रतिपक्ष के पैतृक गांव में अंबेडकर की प्रतिमा खंडित

AdAdAdAdAdAdAd
गांव बिरमसर में प्रतिमा खंडित होने के बाद घटनास्थल का जायजा लेते नोखा थानाप्रभारी मनोज शर्मा।
गांव बिरमसर में प्रतिमा खंडित होने के बाद घटनास्थल का जायजा लेते नोखा थानाप्रभारी मनोज शर्मा।

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नोखा थानान्तर्गत गांव बिरमसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने का मामला प्रकाश में आया है। गांव में स्थापित प्रतिमा को अज्ञात जनों ने बीती रात खंडित कर दिया। यह गांव राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक रामेश्वर लाल डूडी का पैतृक गांव है। घटना के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल पर ऐहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात जनों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसकी सूचना रात करीब डेढ़ बजे नोखा पुलिस थाने को मिली। इसके बाद थानाप्रभारी मनोज शर्मा सहित जाब्ता मौके पर पहुंच गया। थानाप्रभारी शर्मा ने बताया कि अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। गांव में यह प्रतिमा गत पिछले साल 26 नवम्बर को स्थापित की गई थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!