Saturday, April 20, 2024
Homeबीकानेरमहापौर की गाड़ी के टायरों की निकाली हवा, देखें वीडियो

महापौर की गाड़ी के टायरों की निकाली हवा, देखें वीडियो

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। गौवंश और शहर की जन समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर अचानक नगर निगम पहुंच गए। वहां निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी गई। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर में खड़ी महापौर नारायण चौपड़ा की गाड़ी के टायरों की हवा निकाल दी।

इससे पहले कांग्रेस नेता यहां नाले की समस्या को लेकर आए लोगों के साथ निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए। पहले महापौर को बाहर बुलाने के लिए वे अड़े रहे। महापौर हालांकि अपने कक्ष में ही थे, लेकिन वो बाहर नहीं आए। इस बीच एक कनिष्ठ अभियंता को धरनास्थल पर भेजा गया। अभियंता ने नाले की समस्या का निदान सात दिन में कराने का आश्वासन दिया। इस पर कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत सहित अन्य कांग्रेसजनों ने धरना उठा दिया। यहां से वापस कलक्ट्रेट रवानगी के दौरान निगम परिसर में खड़ी महापौर की गाड़ी के टायरों की हवा निकाल दी गई। मौके पर हालांकि पुलिस का जाब्ता खड़ा था, लेकिन वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से हटा नहीं सका।

कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि निगम प्रशासन गौवंश और जन समस्याओं के निराकरण के प्रति गंभीर नहीं है। यहां आए लोग नाले की समस्या के निदान के लिए निगम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब हालांकि सात दिनों में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। गहलोत ने कहा कि शहर में पॉलीथिन थैलियों का प्रचलन धड़ल्ले से हो रहा है, लेकिन निगम प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular