Saturday, April 27, 2024
Hometrendingअमिताभ बच्चन ने बीकानेर के मुनव्वर अली और मुंबई के ज़ुबिन सिन्हा...

अमिताभ बच्चन ने बीकानेर के मुनव्वर अली और मुंबई के ज़ुबिन सिन्हा का वीडियो किया शेयर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अलग-अलग तरह के पोस्ट करते रहते है, जो लोगों में हलचल पैदा करने में हमेशा सफल होती है। उनकी हालिया वीडियो पोस्ट में दो युवा आवाज़ बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ के मुनव्वर अली और मुंबई के कंपोजर ज़ुबिन सिन्हा शामिल है।

मुहम्मद रफी और किशोर कुमार के गीतों के संयोजन से ये युवा सभी का दिल जीत रहे है, जिसे अमिताभ बच्चन ने अपने फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम और ट्विटर पे शेयर किया और इनके मेहनत की सराहना की।

7 जून 2020 को बिग बी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मुनव्वर अली और ज़ुबिन सिन्हा के वीडियो को सराहना के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बीट्स…. रीदम… दिल की धड़कन एक, शब्द बदल जाये, सुर बदल जाये पर धड़कन एक- जय हिंद। बस इतने ही शब्दों के बिग बी की सराहना ने युवा मुनव्वर अली और ज़ुबिन सिंह के वर्षों के मेहनत को सफर कर दिया।

Video

FB 2756 – Beats .. rhythm .. heartbeat .. EK .. शब्द बदल जाएँ, सुर बदल जाएँ .. पर धड़कन EK .. Jai Hind !!

Posted by Amitabh Bachchan on Saturday, June 6, 2020

वीडियो को साझा किए जाने के बाद से वीडियो को 10 लाख से अधिक बार देखा गया है और यह संख्या अभी भी बढ़ते जा रही है। 50 हजार से ज्यादा लाइक्स और 15000 से अधिक बार शेयर किया गया है लोगों ने वीडियो पर कई प्रकार की टिपणियां की है। बता दे कि इससे पहले बीकानेर के मुनव्वर अली वार परिवार, म्यूजिक का महा मुक़ाबला और हाल ही में द वॉइस इंडिया (स्टार प्लस) पे भी हंगामा मचा चुके है और ज़ुबिन सिन्हा जिन्हें हाल ही में कलारत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular