Thursday, May 14, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में कोरोना : आज 144 नए केस आए सामने, 11 हजार...

राजस्‍थान में कोरोना : आज 144 नए केस आए सामने, 11 हजार पार पहुंची संख्‍या, जयपुर में सबसे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ रहे ग्राफ के बीच आज सुबह आई रिपोर्ट में 144 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या अब 11 हजार 20 हो गई है। वहीं, आज पांच मरीजों की मौत के साथ अब तक 251 की जान जा चुकी है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज सबसे ज्‍यादा केस जयपुर में 61 सामने आए हैं। इसके अलावा भरतपुर में 30, अलवर में 11, जोधपुर में 8, चूरू में 7, कोटा में 6, सीकर में 5, दौसा में 3, जालोर में 2, झालावाड में 2, बीकानेर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर से 1-1 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिला है। एक मरीज राजस्‍थान के बाहर का मिला है।

राजस्‍थान में “सिस्‍टम” का असर खत्‍म, अब गर्मी दिखाएगी अपना दम, लेकिन 11 जून से…

जयपुर। पश्चिम विक्षोभ (Western disturbance) के साथ ही अन्य सिस्टम सक्रिय होने के कारण बीते दस दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदला हुआ था, लेकिन अब इस सिस्टम का असर समाप्त होने के साथ ही गर्मी के बढने के आसार बन गए है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़कर अधिकांश में 9 और 10 जून को मौसम शुष्क (Weather dry) रहेगा। इसके चलते तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 11 जून से प्रदेश में फिर से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना के चलते अधिकांश हिस्सों में धूलभरी हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि पश्चिम विक्षोभ का असर कम होने से सोमवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। विभाग की मानें तो 9 और 10 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दो से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!