Hometrendingविला खरीद मामले में आईएएस शिखर अग्रवाल के बाद पत्‍नी प्रशाखा पर...

विला खरीद मामले में आईएएस शिखर अग्रवाल के बाद पत्‍नी प्रशाखा पर गिरी गाज, सरकार ने एपीओ किया

जयपुर Abhayindia.com भजनलाल सरकार ने एक निजी कंपनी से कथित तौर पर कम कीमत पर बड़े पैमाने पर कॉटेज और लक्जरी विला खरीदने और फिर उसी कंपनी को भारी-भरकम राशि पर लीज पर देने के मामले में आज एक और सख्‍त एक्‍शन ले लिया है। सरकार ने आईएएस शिखर अग्रवाल के बाद अब उनकी पत्नी आईपीएस डॉ. प्रशाखा माथुर को एपीओ (पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में) कर दिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, यह पूरा विवाद एक निजी कंपनी से कथित तौर पर कम कीमत पर बड़े पैमाने पर कॉटेज और लक्जरी विला खरीदने और फिर उसी कंपनी को भारी-भरकम राशि पर लीज पर देने के मामलों से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस दंपती, उनके बेटों और अन्य परिजनों के नाम पर अलवर के अजबगढ़ और उदयपुर के बुझड़ा में करीब 40 लक्जरी विला और कॉटेज खरीदे गए थे। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा प्रिलिमिनरी इंक्वायरी (पीई) दर्ज की जा चुकी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular