Hometrendingराजस्‍थान पु‍लिस कमिश्नर ने की अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, 4 कांस्टेबलों की...

राजस्‍थान पु‍लिस कमिश्नर ने की अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, 4 कांस्टेबलों की सेवा समाप्त

जयपुर Abhayindia.com जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की है। बिना आधिकारिक अनुमति के लंबे समय से अनुपस्थित और निर्वाचन जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी पर आदेश के बाद भी गैरहाजिर रहने पर 4 कांस्टेबल (प्रशिक्षु) को सेवा से पृथक किया गया है।

पुलिस कमिश्नर मित्तल ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इलेक्शन जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी पर भी नहीं आना अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है। किसी भी कार्मिक की अनधिकृत गैरहाजिरी से ड्यूटी व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस फोर्स के अनुशासन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए 4 कांस्टेबल (प्रशिक्षु) को सेवा से पृथक करने के निर्देश दिए।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अनुष्ठा कालिया ने आदेश जारी किए हैं। सेवा से पृथक होने वाले रिक्रूट कांस्टेबलों में लोकेश कश्यप रि. कानि.-10033, विजय सिंह रि. कानि 4049, मोहरी लाल रि. 7997, बजरंग लाल रि. कानि 7346 शामिल हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular