Monday, April 29, 2024
Hometrendingएसीबी के महानिदेशक सोनी ने कहा- ’’रिश्वत को ना कहकर’’ भ्रष्ट लोक...

एसीबी के महानिदेशक सोनी ने कहा- ’’रिश्वत को ना कहकर’’ भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ आमजन जागरुक बनें…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बी. एल. सोनी ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए आम लोगों में जागरूकता, ब्यूरो के सभी अधिकारियों व कार्मिकों में टीम भावना, अपने कार्य के प्रति ईमानदारी, लगन व कर्मठता जरूरी है। प्रत्येक नागरिक ’’रिश्वत को ना कहकर’’ भ्रष्ट लोक सेवकों पर प्रभावी अंकुश लगाने में ब्यूरो के भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन में सहभागी बनें। भ्रष्टाचार में लिप्त केन्द्र व राज्य सरकार के अधिकारियों व कार्मिकों की सूचना हेल्प लाइन नं.1064 व व्हाटसएप्प नम्बर 94135 02834 पर दें।

BL Soni Director General ACB Rajasthan
BL Soni Director General ACB Rajasthan

राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित बी. एल. सोनी रविवार को रविन्द्र रंगमंच परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बीकानेर जिले ही नहीं संभाग से आए जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक, औद्योगिक व सामाजिक, किसान तथा स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के प्रश्नों के उत्तर दिए तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्य प्रणाली, शिकायत करने का तरीका, फरियादी को इमदाद उसके संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनी ने बताया कि भ्रष्टाचार ब्यूरो राजस्थान के नागरिक अधिकार पत्र में विभागीय प्रतिबद्धता को दर्शाया गया है। उसी के अनुसार विभाग के अधिकारी व कार्मिक भ्रष्टाचार एवं भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ निष्पक्ष, दक्ष एवं शालीन तरीके से अपने दायित्वों का निर्वाह कर रहे हैं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के नियमों एवं प्रावधानों की पालना कर रहे हैं। ब्यूरों में दर्ज ट्रेप के अभियोगों का 3 माह में आय से अधिक सम्पति के अभियोगों व पद के दुरुपयोग के बारे में दर्ज अभियोगों का एक वर्ष में निस्तारण करने सतत कार्य कर रहा है। न्यायालयों में चल रहे भ्रष्टाचार के प्रकरणों से प्राप्त सम्मन, वारंट की समयबद्ध तामील सुनिश्चित कर पीड़ित को राहत व भ्रष्ट लोक सेवक के खिलाफ कार्यवाही भारतीय संवैधानिक मूल्यों की प्रतिष्ठा को कायम रखकर कर रहे है।

महानिदेशक बी.एल. सोनी ने बताया कि आम जन को अधिकार दिए गए है कि वे लोक सेवकों द्वारा जनता के जायज कार्य तत्काल ईमानदारी से सम्पन्न करवावें, लोक सेवकों द्वारा रिश्वत मांगने पर उसकी सूचना ब्यूरो में दे, यथोचित समय में जायज कार्य न होने तो संबंधित उच्च अधिकारियों को शिकायत करें, निर्माण/विकास कार्यों में अनियमितता/घोटाला एवं सरकारी धन के दुरुपयोग और आय से अधिक सम्पति रखने वाले लोक सेवकों की सूचना ब्यूरो में दें।

करीब ढाई घंटे चले जन संवाद में महानिदेशक ए.सी.बी. सोनी ने बताया कि भ्रष्ट लोक सेवक को ’’बापड़ा’’ समझकर उसकी भ्रष्टाचार की प्रवृति को दरकिनार नहीं करें। जनता अपनी गाढ़ी कमाई को सरकार की ओर से वेतन, पेंशन व अन्य सुविधाएं प्राप्त करने वाले अधिकारियों रिश्वत के रूप में नहीं दें।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि ट्रेप के दौरान जब्त राशि परिवादी को शीध्र दिलवाने के लिए एक करोड़ रुपए का फंड स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के अधिकारी व कार्मिक द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर उसकी भी सूचना ब्यूरों मुख्यालय में दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के ब्यूरों के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की गई।

इस वर्ष हुए 281 ट्रेप

महानिदेशक ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने वर्ष 2022 मेंं जनवरी से 31 जुलाई तक 62 राजपत्रित व 238 अपराजपत्रित कार्मिकों को ट्रेप किया है। इनमें आय से अधिक सम्पति अर्जित करने वाले 7 अधिकारी, 3 कार्मिक, पद का दुरुपयोग करने वालों में 6 राजपत्रित व 3 अराजपत्रित कार्मिक शामिल है। ट्रेप होने वालों में राजपत्रित 49 व अराजपत्रित 232 कार्मिक शामिल है। केन्द्र सरकार के अधिकारी को भी ट्रेप किया गया। एक ऑडियों के माध्यम से वाहन चालकों से अवैध वसूली को रोकने की प्रक्रिया से अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक एसीबी, रैंज बीकानेर देवेन्द्र बिश्नोई ने महानिदेशक बी.एल. सोनी का परिचय देते हुए विभागीय गतिविधियों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभारी ए.सी.बी. बीकानेर रजनीश पूनिया ने ऑन लाइन ट्रेपिंग के बारे में बताया। प्रभारी स्पेशल यूनिट एस.बी. महावीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रजापिता ब्रह््माकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय केन्द्र संचालिका बी.के. कमल ने जन संवाद में अतिथि के रूप में कहा कि भारत की संस्कृति ’सत्यमेव विजयते’’ की रही है। सत्य की सदा विजय व असत्य की हार होती है। उन्‍होंने कहा कि परन्तु वर्तमान में पनप रहे भ्रष्टाचार रूपी ने राक्षस हमारे देश व समाज को विकृत कर रहा है। भ्रष्टाचार रूपी विकृति को दूर करने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों की ओर से कर्तव्य, निष्ठा व ईमानदारी से किए जा रहे कार्यों से समाज, प्रांत व देश में आशा की किरण नजर आ रही है। भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के साथ आम लोगों के जागरूक होने की दरकार है। मानव के मन में व्याप्त भ्रष्टाचार, लोभ व मोह से पापाचार, भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मानव की आवश्यकता पूर्ण की जा सकती है, असीमित इच्छाओं को कभी पूर्ण नहीं किया जा सकता। भ्रष्टाचार को दूर करने हमें स्वयं को बदलना हो। नैतिक, सामाजिक व मानवीय मूल्यों पर चलते हुए सदाचार, सत विचार व व्यवहार से कार्य करते हुए शालीन, भारतीय संविधान की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ मिशन के रूप कार्य करना होगा।

इन्होंने किया संवाद

भ्रष्टाचार से संबंधित विभिन्न प्रकरणों के संबंध में महानिदेशक सोनी से सवाल करने वालों में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, व्यवसायी व उद्योगपति सुभाष मित्तल, द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, एडवोकेट ओम प्रकाश हर्ष, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार टाईगर फोर्स संस्थान के प्रदेश महासचिव मोहन लाल लोहिया, श्याम सुन्दर मौसूण, डॉ. बिट्ठल बिस्सा, हेमंत किराडू, सरदारशहर के व्यापार उद्योग मंडल के इंद्रांज सहारण, सरपंच तोलाराम कूकणा शामिल रहे। इन्होंने अभियोजन की स्वीकृति शीध्र दिलवाने, ट्रेप के दौरान जब्त परिवादी की राशि को शीध्र दिलाने, न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का निस्तारण समय पर करवाने, निर्धारित रॉयल्टी से अधिक बजरी, की राशि लेने, उप निवेशन विभाग की ओर से आवंटित मुरब्बों को दलालों द्वारा कोडियो के भाव से खरीदने, सहित विभिन्न प्रकरणांं रखा जिसका प्रत्युतर महानिदेशक सोनी ने दिया।

पोस्टर का विमोचन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जन जागृति युवा संगठन की ओर से प्रकाशित पोस्टर ’’भ्रष्टाचारी को दूर भगाओ, भारत को महान बनाओ’’ व ’’कदम-कदम बढ़ाये जा, भ्रष्टाचार को मिटाये जा’’ का विमोचन किया। संगठन के संयोजक उमेश कुमार चौधरी ने संस्था की गतिविधि से अवगत करवाया।

इन्होंने किया अभिनंदन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बी.एल. सोनी का जिला उद्योग संघ, मस्त मंडल, राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान, बीकानेर अनाज कमेटी, बीकानेर बड़ी एसोसिएशन, बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ, बीकानेर दाल मील एसोसिएशन, व्यापार मंडल कृषि उपज मंडी समिति, बीकानेर वस्त्र व्यवसाय संघ, बीछवाल उद्योग संघ, व्यापार मंडल सरदारशहर, बीकानेर ऑयल मील एसोसिएशन, करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, हाफिज फरमान अली, मावा एसोसिएशन, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, अग्रवाल समाज चेतना समिति, जन जागृति युवा संगठन, इलैक्ट्रिक संगठन, रोटरी क्लब मिड टाउन, मेडिकल एसोसिएशन, एंकर एसोसिएशन, क्रूडो एसोसिएशन, बीकानेर मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, नवयुवक स्वर्णकार समिति, बगीची मैढ़ क्षत्रिय सुनारान सहित विभिन्न संगठनों की ओर से साफा, गुलदस्ता, माला, शॉल व श्रीफल से अभिनंदन किया गया।

बीकानेर : पार्क में घूमने के लिए निकला दुकानदार वापस नहीं लौटा, थाने के पास मिली बाइक…

बीकानेर क्राइम : लाखों की चोरी के मामले में “घर के भेदी” सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

बीकानेर : दो मंत्रियों के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप तेज, आखिर कौन कर रहा साजिश?

बीकानेर में 100 अवैध कॉलोनियां चिन्हित, सूची जारी, विकसित करने वालों के खिलाफ सख्‍त कानूनी कार्रवाई के निर्देश…

बीकानेर में चोर गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार, संभाग में कई वारदातें कबूली…

गहलोत सरकार के खिलाफ 24 से आंदोलन करेंगे सात लाख कर्मचारी, इन मांगों को लेकर…

सीएम गहलोत ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला, कहा- ये हॉर्स ट्रेडिंग का मॉडल लाए हैं, 200 लोगों की टीम…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular