Thursday, March 12, 2026
Hometrendingबीकानेर में सीवरेज चैम्‍बर उगलने लगा 500-500 के नोट, कई बटोर कर...

बीकानेर में सीवरेज चैम्‍बर उगलने लगा 500-500 के नोट, कई बटोर कर ले गए, पुलिस पहुंची तो…

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आज एक अनोखा घटनाक्रम सामने आया है। आज सुबह अंत्योदय नगर स्थित सार्वजनिक पार्क के पास बने टॉयलेट के बाहर खुले पड़े सीवरेज चैम्बर में 500-500 रुपए के नोट नजर आते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते वहां हर कोई नोट निकालने में जुट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही किसी ने चैम्बर में नोट पड़े होने की सूचना दी, लोग हाथ डाल-डालकर गंदे पानी से नोट निकालने लगे। कुछ ही देर में करीब 15 फीट दूर एक और बड़े सीवरेज चैम्बर का ढक्कन खोला गया तो वहां भी 500-500 के नोट तैरते नजर आए। इस दौरान एकबारगी मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ युवकों के बाइक पर कट्टे में नोट भरकर ले जाने की भी चर्चा है। इसकी सूचना मिलने पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को रोकते हुए 500 के नोट कब्जे में लिए। वहां मौजूद कई लोगों ने सीवरेज से निकाले गए नोट पुलिस को सौंप दिए। पुलिस के अनुसार, फिलहाल नोटों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये नोट सीवरेज में कैसे पहुंचे और किसने डाले।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!