Friday, June 19, 2026
Hometrendingराजस्थान के 33 से अधिक जिलों को नई सड़कों का तोहफा, 676.74...

राजस्थान के 33 से अधिक जिलों को नई सड़कों का तोहफा, 676.74 करोड़ रुपए के 77 कार्यों को मंजूरी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सड़क तंत्र को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा की क्रियान्विति  करते हुए प्रदेश के 33 से अधिक जिलों में 77 सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इनकी कुल अनुमानित लागत 676.74 करोड़ रुपए है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जारी इन स्वीकृतियों के तहत प्रदेश में कुल 686.42 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण एवं विकास कार्य किए जाएंगे। इसके अंतर्गत अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बालोतरा, बूंदी, चुरू, दौसा, डीग, डूंगरपुर, डीडवाना-कुचामन, जालोर, झुंझुनू, जोधपुर, करौली, कोटपूतली, नागौर, पाली, फलोदी, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, श्री गंगानगर, सलूम्बर, सिरोही एवं उदयपुर सहित 33 से अधिक जिले लाभान्वित होंगे। इन कार्यों में राज्य राजमार्ग,मुख्य जिला सड़कें, अन्य जिला सड़कें एवं ग्रामीण श्रेणी की सड़कों का नव-निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य सम्मिलित है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2026-27 में सड़क अवसंरचना को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। यह 77 कार्यों की स्वीकृति उनके उस संकल्प का ठोस प्रमाण है जिसके तहत प्रदेश के दूरदराज गाँवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक हर नागरिक को बेहतर सड़क संपर्क सुलभ कराना सरकार का लक्ष्य है। इन स्वीकृतियों से विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर एवं सुगम आवागमन सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!