Saturday, April 25, 2026
Hometrendingघर में घुसकर मारपीट, जेवर ले गए, फाइनेंस कंपनी के मैनेजर सहित...

घर में घुसकर मारपीट, जेवर ले गए, फाइनेंस कंपनी के मैनेजर सहित अन्‍य पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना क्षेत्र नत्‍थूसर बास स्थित एक घर में घुसकर महिला व बच्‍चों से मारपीट करने तथा सोनेचांदी के जेवर ले जाने के आरोप में फाइनेंस कंपनी के मैनजर सहित अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, नत्‍थूसर बास निवासी पवन कुमार सोनी पुत्र बाबूलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मेरी पत्‍नी व बच्‍चों के साथ मारपीट की तथा घर में रखे रुपये व सोनेचांदी के जेवर ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर सुरेन्‍द्र चौधरी मैनेजर ए.यू. आवासीय फाइनेंस कंपनी, सूरज टॉकिज के पास बीकानेर, जितेन्‍द्र सैल्‍स मैनेजर, योगेन्‍द्र सिंह सैल्‍समैन, दीप सिंह मैन फील्‍ड ऑफीसर व चारपांच अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 341, 382, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल हंसराज को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!