Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में 4 मई को रहेगी नरसिंह जयंती की धूम, पूर्व पार्षद...

बीकानेर में 4 मई को रहेगी नरसिंह जयंती की धूम, पूर्व पार्षद ने की विशेष व्‍यवस्‍थाओं की मांग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में 4 मई को नरसिंह जयंती की धूम रहेगी। इस दौरान शहर में विभिन्‍न जगहों पर मेले भी भरेंगे। भाजपा के पूर्व पार्षद नरेश जोशी ने नरसिंह मेले के आयोजनों को देखते हुए नगर निगम प्रशासन से विशेष व्‍यवस्‍थाओं की मांग की है। पूर्व पार्षद जोशी ने नगर निगम के आयुक्‍त को दिए ज्ञापन में बताया है कि हर साल की इस बार भी बीकानेर शहर के नत्थूसर गेट, डागा चौक, लखोटिया चौक, व्‍यासों का चौक सहित अन्य जगहों पर नरसिंह जयंती पर मेलों का आयोजन होना है। आयोजनस्‍थलों पर सफाई, रोशनी सहित अन्‍य आवश्‍यक सेवाएं उपलब्‍ध कराने की मांग की है।

भगवान विष्‍णु के चौथे अवतार थे नरसिंह : भगवान नरसिंह भगवान विष्‍णु के चौथे अवतार थे। भगवान नरसिंह ने हिरण्‍यकश्‍यप के वध के लिए धरती पर अवतरण लिया था। मान्‍यता है कि इस दिन भगवान नरसिंह एवं भगवान विष्‍णु की उपासना करने से भक्‍तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!