Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingराजस्थान हाउसिंग बोर्ड को मिलेगा 'टाइम्स रियल एस्टेट कॉन्क्लेव' अवॉर्ड्स

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को मिलेगा ‘टाइम्स रियल एस्टेट कॉन्क्लेव’ अवॉर्ड्स

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com रियल एस्टेट के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (NAREDCO) की ओर से 26 अप्रैल को गुरुग्राम में सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को गुरुग्राम में होने वाले सम्मान समारोह में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को ‘टाइम्स रियल एस्टेट कॉन्क्लेव’ अवॉर्ड्स सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा गेस्ट ऑफ ऑनर दिल्ली रेरा के चेयरमैन आनंद कुमार होंगे।

राजस्‍थान आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने कहा कि सम्मान की असली हकदार हाउसिंग बोर्ड की पूरी टीम है। बोर्ड में सभी अधिकारी-कार्मिकों ने पूरी शिद्दत के साथ अपने कार्य को अंजाम देते हुए मंडल को इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मंडल के अधिकारी और कार्मिकों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

आपको बता दें कि आयुक्त पवन अरोड़ा की अगुवाई में पिछले चार वर्षों में मण्डल को कुल 14 अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्सी, नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आई.बी.सी और ‘स्टार ऑफ गवर्नेंस-गोल्ड अवार्ड‘ जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड शामिल हैं।

राजस्‍थान हाउसिंग बोर्ड : 17 शहरों में लॉंच स्‍कीम में लोगों का उत्‍साह, 13 स्‍कीम की लॉटरी निकालने के भी दिए निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!