Saturday, April 25, 2026
Hometrendingव्यास शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

व्यास शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी ने जिला शाखा बीकानेर संघ से जिलाध्यक्ष पद पर राजेंद्र व्यास को नियुक्त किया। साथ ही व्यास को निर्देशित किया कि आगामी 15 दिवस के भीतर जिले की कार्यकारिणी की गठित कर प्रदेशाध्यक्ष को सूचना प्रेषित करेंगे।

अभय इंडिया की खबर का असर : आयुक्‍त के निर्देश के बाद निगम ने हटाए अवैध होर्डिंग्‍स

व्यास को जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर निदेशालय बीकानेर में शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक जगदीश चौधरी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण पुरोहित, कर्मचारी महासंघ के बीकानेर के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेगा, जोधपुर जिला शाखा के जिलामंत्री ओमप्रकाश बेनीवाल, संगठन मंत्री महेंद्र जयपाल, शम्भू सिंह मेडतिया, भंवराराम जाखड़, मलाराम डूडी, रवि छँगानी, गौरव पुरोहित, महबूब अली, राजेश सेवग ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र व्यास को माला पहनाकर स्वागत किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!