Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में लिखित आश्वासन के बाद पूर्व मंत्री भाटी का अधीक्षण अभियन्ता...

बीकानेर में लिखित आश्वासन के बाद पूर्व मंत्री भाटी का अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय का घेराव स्थगित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com केसरदेसर बोहरान में नलकूप की मांग को लेकर 4 अप्रेल को पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की ओर से प्रस्‍तावित घेराव स्‍थगित कर दिया गया है। विभाग के अति. मुख्य अभियन्ता व अधीक्षण अभियन्ता ने 8 अप्रेल 23 तक नलकूप निर्माण कार्य चालू करने का आश्‍वासन दिया है। उनकी ओर से दिए गए लिखित आश्वासन के बाद पूर्व मंत्री भाटी ने घेराव स्थगित कर दिया।

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री भाटी ने अधीक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बीकानेर को पत्र लिखकर पंचायत समिति बीकानेर के ग्राम केसरदेसर बोहरान में पूर्व में बने नलकूप खराब होने व पानी के संकट को लेकर घेराव की चेतावनी दी थी। इसके बाद आज अधीक्षण अभियन्ता जलदाय विभाग से बरसलपुर हाऊस में केसरदेसर जाटान व बोहरान के ग्रामीणों के समक्ष हुई वार्ता के बाद अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता व अधीक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा केसरदेसर बोहरान में पेयजल समस्या के निराकरण के लिये नये नलकूप निर्माण के लिए आठ अप्रेल तक मशीन लगाकर कार्य चालू करने का लिखित आश्वासन दिया। इस पर भाटी ने चार अप्रैल को प्रस्‍तावित अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम 8 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!