Hometrendingराजस्‍थान : पश्चिमी जिलों में छाए बादल, बूंदाबांदी भी होगी, विक्षोभ का...

राजस्‍थान : पश्चिमी जिलों में छाए बादल, बूंदाबांदी भी होगी, विक्षोभ का असर

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। उत्‍तरी भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज पश्चिमी जिलों बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में सुबह से ही हल्‍के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर क्षेत्र में हल्‍की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। वहीं, राजधानी जयपुर सहित अजमेर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में आज मौसम शुष्क है।

मौसम विभाग ने 14 मार्च से प्रदेश के कई क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश, ओलावृष्टि, बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और गुजरात में कच्छ के आसपास के एक एंट्री साइक्लोनिक सिस्टम बना है। इसके चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular