Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Crime चोरों ने सरकारी स्‍कूल और मकान को बनाया निशाना

Bikaner Crime चोरों ने सरकारी स्‍कूल और मकान को बनाया निशाना

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चोरी की वारदातें थम नहीं रही। इस बीच, एक सरकारी स्‍कूल और एक मकान में चोरों ने धावा बोल दिया और कीमती सामान चुरा ले गए। नाल और कालू पुलिस थानों में हुई इन अलग-अलग वारदातों की पुलिस जांच कर रही है। नाल पुलिस के अनुसार, राजकीय उच्‍च प्राथमिक स्‍कूल चावडान बस्‍ती नाल के प्रधानाध्‍यापक अर्जुन सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर सरकारी स्‍कूल से स्‍मार्ट टीवी, माइक सेट, पंखा व अन्‍य सामान चोरी कर ले गए।

इसी तरह कालू थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, परिवादी नरेश कुमार जाट निवासी खोडाला न‍े रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर उसके घर में धुसकर संदूक में से 1.60 लाख रुपए नगदी, दो सोने की मोहर, एक जोडी कानों के टॉप्‍स, दो जोडी चांदी की पाजेब, एक सोने की मूर्त, सोने का लुंग आदि सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!