Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : फायरिंग, तोड़फोड़ के आरोप में छह जनों के खिलाफ...

बीकानेर क्राइम : फायरिंग, तोड़फोड़ के आरोप में छह जनों के खिलाफ केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर फायरिंग, तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रानीबाजार निवासी सलमान पंवार पुत्र मंजूर अली की रिपोर्ट पर यह मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी सलमान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अल्‍ताफ भुटटा, सीताराम कस्‍वंा, पवन बिश्‍नोई, साजिद, सिकन्‍दर, आईदान ने पिस्‍टल से गोलियां चलाई तथा लोहे के सरियों से गाड़ी के शीशे तोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 427, 143, 307, 27 आर्म्‍स एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक बेगराज को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!