Hometrendingकोलायत में क्राइम : युवक से मारपीट, तोड़फोड़ और अपहरण के मामले...

कोलायत में क्राइम : युवक से मारपीट, तोड़फोड़ और अपहरण के मामले में तीन आरोपी गिरफ्त में

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोलायत थाना पुलिस ने मारपीट कर अपहरण करने के प्रकरण में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार, प्रार्थी लक्ष्मण सिंह ने गत 18 जनवरी को थाना पर उपस्थित होकर दर्ज करवाया कि उसके भाई के साथ आरोपियों ने एकराय होकर मारपीट की, भाई की गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की तथा प्रार्थी के भाई का अपहरण कर ले गये। जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया जाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

आईजी ओमप्रकाश, एसपी योगेश यादव ने प्रकरण की गम्भीरता व सवेदनशीलता को देखते हुये त्वरित कार्यावाही के निर्देश देने पर सुनील कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर तथा अरविन्द विश्नोई पुलिस उपाधीक्षक वृत्त कोलायत के निकट सुपरविजन मे थानाधिकारी बलवन्त कुमार (उनि) ने टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश की गई। दौराने तलाश टीम ने हिराई की ढाणी, कोलायत निवासी देवी सिंह पुत्र माधुसिंह राजपूत उम्र 36 साल, मनोहरसिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत उम्र 22 साल व घेवरसिंह पुत्र हनुमान सिंह राजपूत उम्र 22 साल को गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम…

बलवन्त कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना कोलायत

विरेन्द्र सिंह सउनि पुलिस थाना कोलायत जिला बीकानेर

लखपत सिंह हैडकानि पुलिस थाना कोलायत जिला बीकानेर

रामस्वरुप कानि पुलिस थाना कोलायत जिला बीकानेर

रामदास कानि पुलिस थाना कोलायत जिला बीकानेर

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular